बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल बागबाहरा के अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में सरकारी शराब दुकान के ऊपर पोस्टर चिपका कर जमकर नारेबाजी एवं हंगामा करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गंगा जल को हाथ में लेकर प्रदेश की माता-बहनो से पूर्ण शराबबंदी करने का वादा करने वालीं कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गया है और 2000 करोड़ का शराब घोटाला करके भ्रष्टाचार में लिप्त है । जिस प्रकार से लगातार इस सरकार के ऊपर कोयला में दलाली, गरीबों के राशन में घोटाले के आरोप लगे हैं उससे कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है ।
देखें वीडियो


.jpeg)