शिक्षक प्रेमचन्द साव छंदमाल्य एवं कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

अप्रैल 25, 2023

शिक्षक प्रेमचन्द साव छंदमाल्य एवं कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए

 कार्यक्रम में छ.ग.सहित विभिन्न राज्यों के साहित्यकार शामिल हुए



शिक्षक प्रेमचंद साव


बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ काव्य लेखन के विभिन्न विधाओं जैसे दोहा,चौपाई, लावणी छंद आदि में उत्कृष्ट भावपूर्ण सृजन हेतु मिडिल स्कूल अरेकेल,बसना के शिक्षक प्रेमचन्द साव को बाराद्वार नगर पालिका अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में गोप कुमार मिश्र सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सीतापुर उ.प्र.,दिनेश रविकर के विशिष्ट आतिथ्य में,प्रतिभा प्रसाद कुमकुम एवं कला कौशल साहित्य संगम जन सेवा संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष कौशल महंत कौशल की उपस्थिति में छंदों में सृजन हेतु छंदमाल्य सम्मान एवं साहित्य व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान 2023 से प्रतीक चिन्ह,शॉल,श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ.भगवत स्वरूप शुभम् कवि,लेखक,व्यंग्यकार एवं विचारक फिरोजाबाद,उ.प्र.,डॉ.राकेश सक्सेना एटा उ.प्र.,गोप कुमार मिश्र सीतापुर उ.प्र.,दिनेश रविकर राँची, झारखंड,प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जमशेदपुर झारखंड,रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर,विजय तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर,प्रतिभा त्रिपाठी भिलाई,चंद्रमणी यादव पत्थलगांव जशपुर,गायत्री स्वर्णकार रायगढ़,रामसाय श्रीवास सक्ति,मनीषा सहाय सुमन झारखंड,अर्चना पाठक'निरंतर' अंबिकापुर,डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर बसना,कुमार कारनिक छाल,जगबंधु राम यादव जशपुर से,माधुरी जायसवाल अंबिकापुर,सोमप्रभा तिवारी कोटा,शरद यादव अक्स,प्रसिद्ध गायिका संतोषी श्रद्धा महंत,अरूण कुमार तिवारी,राघवेंद्र राठौर,विनय पाठक,मयंक मणि दुबे,मनोहर मानिकपुरी,मानक मगन,लोकगायिका लक्ष्मी करियारे,लोकगायक सूरज श्रीवास सहित देश के कई राज्यों के साहित्यकार,कवि,कवियित्री उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer