पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर आज मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे भुपेश सरकार आंदोलन के अन्तर्गत भाजपा पिथौरा मंडल के ग्राम राजाडेरा में भाजपा नेता विक्की सलुजा,सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर एवम युवा नेता सन्नी रोहिल्ला ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास जो छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वापस भेज दिया गया है जिसकी जानकारी दी तथा अभियान के अन्तर्गत भुपेश सरकार के नाम सभी का फ़ार्म भरवाया।इस अवसर पर ग्रामीण जनो को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विक्की सलुजा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है की भारत देश के किसी भी गाँव में कच्चा मकान नही होगा हर किसी ग़रीब व्यक्ति का मकान पक्का होगा जिसके तहत प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर सभी को पक्का मकान देने का काम किया लेकिन छत्तीसगढ़ की लबरा भुपेश सरकार ने केंद्र सरकार से आए आठ लाख से अधिक मकानों को वापस कर दिया जिसकी लड़ाई आम जनता के लिये भाजपा के कार्यकर्ता लड़ रहे है विक्की सलुजा ने आगे कहा की जब तक भुपेश सरकार हमारे ग़रीब भाई बहनो को मकान नही देगी तब तक हम सब आंदोलन करते रहेंगे तथा ग़रीबो को उनका हक़ दिलाकर ही मानेंगे। सभा को सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर तथा युवा नेता सन्नी रोहिल्ला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुरसोत्तम पटेल,धनिराम बरिहा,नरसिंह यादव,हेमप्रसाद धुर्व,मणीराम बरिहा,पीतांबर सेन,पवन कुमार,जागेश्वर सिंह,खेमलाल सेन,जुगमत यादव,जया कुमारी,गंगा बाई,भान भाई यादव,दासीन बरिहा,लीला बाई ठाकुर,माधुरी ध्रुव सहित ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।
फ़रवरी 08, 2023
ग़रीबो को पक्का मकान दिलवाकर ही मानेंगे- विक्की
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
