पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ संस्कृति के उपर अध्यात्म , चिंतन एवं चेतना का कार्यक्रम आयोजित है । इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर जापान , इंग्लैंड , केन्या , नीदरलैंड , यूएस , भारत के अलग अलग राज्य सहित 25 देशों के 276 प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया है । जिसमे छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व क्रेडा अध्यक्ष व जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर के पुरन्दर मिश्रा ने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रवक्ता बनकर भाग लिया ।
पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 4 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित है जिसमे अलग अलग देश के प्रतिनिधि आमंत्रित होकर सम्बोधित कर रहे है । पुरन्दर मिश्रा ने बताया की आज कार्यक्रम के प्रथम दिन आचार्य शंकराचार्य ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में यूएसए से डॉ पंचानन सतपथी , नीदरलैंड से संजीब बारीक , कनाडा से डॉ सुनन्दा मिश्रा , पूरी से डॉ नरेश दास सहित सचिदाननद दास , ब्रम्हचारी हरिकेश , मातरु प्रसाद मिश्रा ने जगन्नाथ संस्कृति के ऊपर विस्तार से वर्णन किया साथ ही सभी ने एक स्वर में विश्वस्तर पर जगन्नाथ प्रभु के वर्णन व उनसे जुड़ी बातें एक हो पर जोर दिया व इसी कार्ययोजना पर चर्चा हुई । जगन्नाथ चेतना व चिंतन के इस समायोजन कार्यक्रम में दिनांक 5 जनवरी को सत्यप्रज्ञानन्द सरस्वती ,यूएस से श्रीमती कुकू दास , जापान टोकियो से के.के. दास शामिल होकर कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे




.jpeg)