वेतन विसंगति दूर करने को लेकर शिक्षक फेडरेशन का 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

जनवरी 30, 2023

वेतन विसंगति दूर करने को लेकर शिक्षक फेडरेशन का 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विगत 4 सालों से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सड़क की लड़ाई के साथ भेंट मुलाकात एवं चर्चा के माध्यम से उच्च अधिकारियों से लेकर  मंत्री महोदय तक अवगत कराएं है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा निर्णय नहीं लिया गया। विगत वर्ष 16 सितंबर 2021 को  मुख्यमंत्री  के निर्देश पर 3 महीने की एक कमेटी का निर्माण किया गया था। जिसका निर्णय आज तक नहीं आ पाया जिससे शिक्षक संवर्ग में नाराजगी हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 6 फरवरी 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर करने की रणनीति बनाई गई हैं। जिसमें ब्लॉक के समस्त शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक फेडरेशन के सदस्य) अनिश्चित कालीन आंदोलन में शमिल होंगे

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer