आज भी लागतार छापामार कार्यवाही जारी, 6 प्रकरणों में 28 लीटर देशी/महुआ शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के द्वारा जिले की कमान संभालते ही सभी प्रभारियों को तत्काल अवैध शराब बिक्री पर निर्देश अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए इसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के पर्यवेक्षण में महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था।
जिसके तहत् समस्त थाना/चैकी प्रभारीयों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।
इसके तहत जिले में दिनांक 2 दिसंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री किए जाना आने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला कायम कर 28 लीटर देसी व महुआ शराब जब्त की गई।
*प्रकरणों की जानकारी*
1. *थाना सकरा* में आरोपी रत्थु लाल केवट से 10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2000 को जप्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
2. *थाना पिथौरा* में आरोपी चुमन लाल निषाद से 6 लीटर महुआ शराब कीमत 1200 जप्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.
3. *थाना तेंदूकोना* में आरोपी खोलबाहरा तांडे से 6.5लीटर महुआ शराब कीमत 1650 जब्त किया गया उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
4. *थाना सिंघोड़ा* में आरोपी श्याम विशाल के पास से 3 लीटर महुआ शराब कीमत ₹600 जब्त किया गया उसके विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
5. *थाना बसना* आरोपी राज बिहारी कालसा से 2 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया उसके विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
6. *थाना बसना* आरोपी मोहन साहू के पास से देशी शराब व कुछ रुपए लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया उसके विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब विक्रेताओं के अभियान आगे भी जारी रहेगा।



.jpeg)