रक्तदान शिविर श्री गुरुद्वारा साहिब पिथौरा में संपन्न, 212 रक्तवीरो ने किया रक्तदान - sanskar.live

Hot




दिसंबर 27, 2022

रक्तदान शिविर श्री गुरुद्वारा साहिब पिथौरा में संपन्न, 212 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ गुरूसिंघ सभा समूह साध संगत खालसा दल द्वारा आयोजित सिख समाज सिक्ख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के चार साहिबजादे अजीत सिंघ, जुझार सिंघ, जोरावर सिंघ  फतेह सिंघ की शहादत पर शहीदी सप्ताह में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, उस तारतम्य में पिथौरा में सोमवार को आयोजित रक्त दान में क्षेत्र के 212 लोगो मे रक्तदान कर सेवा निभाई, इस दौरान सिख समाज समेत राजनीतिक, व्यपारी अधिकारियों समेत तमाम लोगो ने शिरकत की कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

सिख समाज ने बताया यह सप्ताह शौर्य एवम शहादत से भरा वीर साहिबज़ादों को नमन वंदन करने का सप्ताह है,जिन्होंने देश व धर्म के खातिर अपनी छोटी से उम्र में तमाम यातनाओं के बावजूद धर्म की रक्षा करते शहीद हुए,


मेकाहारा के सहयोग से रक्तदान कार्यक्रम सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हुआ रक्तदान करने नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा, रक्तदान में सेवा देने साध संगत के अलावा क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टर बीएमओ तारा अग्रवाल व उनकी टीम, स्काउट गाइड योगेश्वर डड़सेना उनकी टीम भी मौजूद थी,

कार्यक्रम के दौरान नगर के सभी समाज ने शिविर में अपनी उपस्थिति देकर भूमिका निभाई



*युवाओं ने किया सर्वाधिक रक्तदान 

सर्वाधिक रक्तदान नगर के युवाओं ने किया, रक्तदान करने युवा वर्ग उत्साह से शामिल हुए, सिख समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जा कर सिख समाज के गौरवशाली इतिहास को समझा चारो साहिबज़ादों की याद में समर्पित शिविर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सामाजिक एकता दिखी


आज हुए रक्तदान कार्यक्रम में धार्मिक,सामाजिक,राजनैतिक संगठन के साथ साथ नगर एवम आस पास के गणमान्य नागरिकों,व्यापारी बंधुओ शासकीय अर्ध शासकीय अधिकारियों एवम कर्मचारियों का बहुत ज्यादा सहयोग मिला।

आयोजन को सफल बनाने में पिथौरा नगर के समस्त सामाजिक,धार्मिक,राजनैतिक,गणमान्य नागरिक गण,व्यापारी गण ,नगर पंचायत,पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा 

ज्ञात हो सिक्ख समाज द्वारा यह आयोजन पूरे महासमुंद जिले में पहली बार किया जा रहा है।

सिक्ख समाज के सदस्यो द्वारा प्रेस के माध्यम से सभी रक्तदाताओ से अपील करता है की पूरे जिले के इस पहले आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले अपने रक्त का दान कर किसी जरूरत मंद का जीवन बचाए।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer