छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपनी 2 सूत्री मांग को लेकर आज 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं - sanskar.live

Hot




अगस्त 22, 2022

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपनी 2 सूत्री मांग को लेकर आज 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं

प्रदेश में इतिहास रचने वाले आंदोलन का आगाज हो चुका है


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 2 सूत्री मांग 34% डीए एवं सातवें वेतनमान के आधार पर मकान भाड़ा भत्ता को लेकर 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल जनपद पंचायत परिसर में फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। इस हड़ताल में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी यू के दास ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना है।शिक्षक संघ के विकासखंड सचिव अंतर्यामी प्रधान ने कहा कि हमें साहस और धैर्य के साथ आंदोलन को सफल बनाने हेतु एकजुटता का परिचय देना है। शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के वरिष्ठ सदस्य छबिराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने 2 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन में डटे रहना है। इसके बाद नायब तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने फेडरेशन को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि महंगाई की मार सभी कर्मचारी और अधिकारी झेल रहे हैं। हमें अधिकार और हक के लिए आंदोलन में भाग लेने को मजबूर होना पड़ा है।स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्रीमती गिरिजा साहू ने कहा कि महिला कर्मचारी भी इस आंदोलन में जोश- खरोश के साथ 2 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल समाप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। 


पंचायत विभाग के पंचायत सचिव यशवंत डड़सेना ने जोरदार तरीके से अपना विचार रखा और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से 2 सूत्रीय मांग डीए और गृह भाड़ा भत्ता के लिए सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन रखें। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि पूरे प्रांत में अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से प्रारंभ किया जा चुका है। फेडरेशन के साथ मिलकर सहायक शिक्षक संघ अपनी आवाज बुलंद करते हैं और इस मांग के लिए लगातार संघर्ष जारी रखेंगे। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिणी देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा चरणबद्व आंदोलन वैधानिक तरीके से अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक संघ के वरिष्ठ सदस्य जयंती नायक ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अपने हक के लिए एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाना है।

देखें वीडियो



सहायक शिक्षक चरणदीप आजमानी ने अपनी बातों को कविता के माध्यम से उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि बादलों की ओट से सूरज निकलने वाला है, सफर जारी रखो वक्त बदलने वाला है। सहायक शिक्षक संगठन के सदस्य श्रीमती रुचि दुबे ने एकता के महत्व को कहानी के माध्यम से बताते हुए कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी  रहेगा। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा कि शासन की हठधर्मिता के चलते प्रदेश के अधिकारी- कर्मचारी के समक्ष हड़ताल की स्थिति निर्मित हुई है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में एक-एक अधिकारी-कर्मचारी अपनी भागीदारी निभाने तैयार हैं। पूरे प्रदेश में इतिहास रचने वाले आंदोलन का आगाज हो चुका है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer