समय रहते खाद व्यवस्था नहीं होती है, तो किसानों के द्वारा उग्र आंदोलन
डॉक्टर किशोर सिन्हा जनसेवक खल्लारी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी
डॉक्टर किशोर सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार किसानों को जबरदस्ती गोबर खाद देना बंद करें। सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को डीएपी,यूरिया खाद तत्काल प्रदान करने की मांग की है। किसानों के प्रति वर्तमान राज्य सरकार चिंतित नहीं है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। वर्तमान में कई किसान धान फसल की बोआई कर चुके हैं। राज्य सरकार जबरदस्ती एक एकड़ में 90 किलो गोबर खाद देकर शुल्क वसूल रहा है जबकि किसानों को इसकी आवश्यकता नहीं है। आज सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि बाजार में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जिसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं। जल्द खाद कमी की समस्या का हल नहीं किया गया तो किसानों को उग्र आंदोलन किया जाएगा

.jpeg)