भुनेश्वर व विनायक, अल्टीमेट खो खो लीग के लिए चयनित - sanskar.live

Hot




जुलाई 16, 2022

भुनेश्वर व विनायक, अल्टीमेट खो खो लीग के लिए चयनित

डोंगरगांव (छत्तीसगढ़) । खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा, प्रारंभ किये जा रहे प्रथम खो खो लीग अल्टीमेट खो खो में, छत्तीसगढ़ राज्य से दो खो खो खिलाड़ी भुनेश्वर साहू व विनायक का सलेक्शन क्रमश, राजस्थान वारियर्स, व गुजरात जाइंट में हुआहैं।दोनों खो खो खिलाड़ी का सलेक्शन जबलपुर में आयोजित सीनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।14अगस्त2022से पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले इस प्रथम प्रोफेशनल अल्टीमेट खो खो लीग में कुल6टीमों की भागीदारी होगी।नये नये नियमों व प्रयोगों के साथ इस खो खो लीग का आयोजन किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के लिए यह उपलब्धि व गौरवशाली समय हैं कि भुनेश्वर साहू व विनायक का इस खो खो लीग में चयन हुआ।निश्चित ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खो खो खिलाड़ियों के लिए और ज्यादा अवसर उपलब्ध होगा।भुनेश्वर व विनायक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे।दोनों खिलाड़ियों के अल्टीमेट खो खो लीग में चयन होने पर, छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा, महासचिव गोविंद मुदलियार, रेफ़री बोर्ड के कनिविनर फिरोज रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष  आशुतोष माथुर, ललित वर्मा, सयुक्त सचिव सचिन डोंगरे, सयुक्त सचिव तरुण शुक्ला ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । उक्त जानकारी तरुण शुक्ला सयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ ने दी है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer