महासमुंद संस्कार न्यूज़ /8 जुलाई को छत्तीसगढ़ में बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म 'संजू के दुल्हनिया' जो श्री शिवाय फिल्म्स और रॉकेट एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज़ हो रही है ।
इस फिल्म के निर्देशक हितेश देवांगन के डेब्यू फिल्म में महासमुंद ज़िले की पायल विशाल भी नज़र आएंगी।
निर्माता प्रवीर गुप्ता और गीतिका चंद्राकर के इस फिल्म की कहानी महेश्वर नाग (एडिशनल एस पी) और हितेश देवांगन ने लिखा है। जिसमें जाने माने फिल्म कलाकार रजनीश झांझी के बेटे लक्षित झांझी हीरो है और रायपुर शहर की बहुचर्चित मॉडल गुंजन अग्रवाल हीरोइन है। इस फिल्म में मुंबई दिल्ली की टेक्निकल टीम ने काम किया है, फिल्म के गाने पद्मश्री अनुज शर्मा जी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हो रहे हैं।
इस फिल्म में पायल ने असिस्टेंट डायरेक्शन के साथ अभिनय किया है और तीन अलग-अलग किरदारों की डबिंग भी की है।
पायल विशाल आवाज़ की दुनिया में काम करने वाली कलाकार हैं, इस फिल्म के अलावा अगले कुछ महीनों में आने वावी एक हिंदी फिल्म में भी उनकी डबिंग का आनंद आप ले पाएंगे।
संजू के दुल्हनिया को लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नयापन लाने के इस प्रयास में पायल भी अहम भूमिका निभा रही है।
8 जुलाई से आपके नज़दीकी सिनेमा घरों में बेहतरीन पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म "संजू के दुल्हनिया" ज़रूर सपरिवार देखने आए।

.jpeg)