अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप से का 32 वा द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न - sanskar.live

Hot




जुलाई 04, 2022

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप से का 32 वा द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न



रायपुर संस्कार न्यूज़ पवन गुप्ता/ अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का 32 वा द्विवार्षिक अधिवेशन आज होटल   रायपुर में संपन्न हुआ इस अधिवेशन में डाक कर्मियों ने अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा किया,,, साथ ही उच्च पदस्थ अधिकारियों ने समस्याओं के हर संभव निराकरण करने की बात कही साथ ही अधिकारियों ने संगठन से जुड़े कर्मचारी नेताओं को अच्छे टिप्स भी दिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल के श्री दिनेश कुमार मिस्त्री थे वही विशेष अतिथि के रूप में सहायक निदेशक स्टॉप अमित कुमार सिंह सहायक अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित थे विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कामरेड जी आर साहू परिमंडल सचिव धर्मराज महापात्र सेवानिवृत्त अधीक्षक एवं आर्य समाज के प्रधान एलएन महतो कामरेड दिनेश पटेल परिमंडल सचिव रायपुर थे कार्यक्रम में सम्माननीय अधिकारियों के स्वागत के पश्चात निदेशक डाक सेवाएं श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने कहा कि संघ के माध्यम से जो मुद्दे लाया जाएंगे जो नियम में होगा उस अनुरूप पूरा करने का प्रयास होगा ,,,साथ ही उन्होंने डाक कर्मियों को सलाह भी दिया कि आप लोग जो हड़ताल में जाते हैं काम बंद करते हैं उस पेटर्न को बदले आप लोगों को हानि भी ना हो और कलम बंद हड़ताल ना करके अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करा सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि सभी उप डाकपाल, डाक सहायक पूरी सावधानी और इमानदारी पूर्वक विभाग के कार्य करते हुए विभाग के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं कराने का भरसक प्रयास करें,,, विशेष अतिथि अमित कुमार सिंह ने डाक विभाग के अब तक के रिक्तियों को पूर्ण रूप से भरे जाने की जानकारी भी दिया,,, सहायक अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने संगठन की एकता शक्ति पर बल दिया साथ ही उन्होंने संघ के नेतृत्व कर्ताओं से कहा कि आप लोग नए सदस्यों को जोड़ें और उन्हें भी प्रतिनिधित्व करने का मौका दें संगठन एक आवश्यक शक्ति है अधिवेशन में महिला कर्मियों द्वारा नारी शक्ति के रूप में डाक निदेशक श्री दिनेश कुमार मिस्त्री का भव्य स्वागत किया गया,,,,, कार्यक्रम में पूर्व अधीक्षक एल, एन, महतो ने रिक्त पदों को भरे जाने की मांग किया,,, कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राजू गजेंद्र ने किया कार्यक्रम मे  उपस्थित होने पर संभागीय वित्त सचिव आर ,एल, टंडन संभागीय सचिव आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer