गृह मंत्री श्री साहू कर्मा एवं भामाशाह जयंती में शामिल हुए - sanskar.live

Hot




अप्रैल 21, 2022

गृह मंत्री श्री साहू कर्मा एवं भामाशाह जयंती में शामिल हुए

साहू समाज संगठित होकर सामाजिक जनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा



महासमुंद संस्कार न्यूज़ / गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती एवं भामाशाह जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में संत कर्मा माता, दानवीर भामाशाह, जैसे विभूति रहे हैं, जो आज हमारे समाज के लिए पूजनीय व प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री श्री साहू ने पहले माता कर्मा के तैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर पूजन किया। तत्पश्चात भामाशाह साहू जी के तैल चित्र पर भी चंदन वंदन माल्यार्पण पर पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर भक्त माता कर्मा की रेत से बनाई गई प्रतिमा का अवलोकन किया। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री थानेश्वर साहू, दुग्ध सहकारी संघ समिति के अध्यक्ष श्री विपिन साहू सहित जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल थे। 

    गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आगे कहा कि साहू समाज संगठित होकर तेजी से सामाजिक जनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। समाज को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। समाज के द्वारा नवाचार अपनाया जा रहा है और ऐसी कुरीतियों को त्याग किया जा रहा है जो समाज के हितों के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा  संगठन में बड़ी शक्ति होती है। साहू समाज सकारात्मकता के साथ अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे समाज को और पूरे प्रदेश को लाभ हो रहा है। अच्छे विचारों के साथ युवाओं को निःस्वार्थ रूप से आगे आना चाहिए। समाज प्रमुखों को चाहिए कि वे अपने समाज के बारे में आने वाली पीढ़ी को अच्छी जानकारी दें। ताकि वे समाज के गौरवशाली इतिहास को जान सकें।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने कहा कि हमारे साहू समाज द्वारा समय के साथ समाज के अंदर कई नई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एक और बदलाव करना चाहिए, जिसमें समाज के गरीब होनहार छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा तथा निर्धन परिवार के लड़का-लड़की के शादी के लिए सहायता राशि समाज द्वारा उपलब्ध कराके उनकी मदद करनी चाहिए। इससे और भी हमारे समाज का नाम होगा। इसके अलावा समाज के द्वारा भी कैसे रचनात्मक कार्य हो इसके लिए सभी को एकजुट होकर चिंतन करना चाहिए। साहू समाज सभी समाजों को एक साथ लेकर चलने वाला समाज है। इस अवसर पर अन्य समाज के वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था।




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer