पिथौरा संस्कार न्यूज़/ शासकीय प्राथमिक शाला छिबर्रा प्रांगण में अंगना म शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 9 काउंटर बनाया गया जिसमें प्रत्येक काउंटर पर 5 साल से 8 साल के बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस मेले में गांव के माताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया अब ये माताएं अपने बच्चों को घर पर ही आसानी से सीखा सकते हैं। स्मार्ट माता के लिए सुकबाई यादव एवं देवकी दीवान को संमानित किया गया। साथ ही सभी माताओं के लिए कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एवं मेला का आयोजन संकुल ट्रेनर श्रीमति चंद्रकला पटेल, श्रीमति भानूमती पटेल के द्वारा किया गया। इस मेले में सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल, उपसरपंच देवसिंह मार्कंडेय, साक्षरता नोडल अधिकारी अरूण देवता, प्रभारी प्राचार्य रामकुमार नायक, संकुल समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद मार्कंडेय, टीकाराम नायक, लक्ष्मण सिन्हा, डुलेश्वर सिन्हा, उद्धव सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, बिनोद खल्खो, राजेन्द्र नंद, खेमप्रसाद पटेल, भानूमती साहू, बबीता पटेल, किरन पटेल, कृष्णा राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा निर्मलकर, आंगनबाड़ी 2 कार्यकर्ता निशा नंद, सुकबाई यादव, देवकी दीवान, दुकलहीन यादव, विद्या सिन्हा, अश्वनी साहू, लीला यादव, चंद्रिका सिन्हा, गौरीबाई कुर्रे, हिरौंदी बाई सिन्हा, तुलसी बाई देवदास, लीलावती ध्रुव, असरौतीन दीवान, राधाबाई दीवान, बुधिया बाई ठाकुर, चंदाबाई सिन्हा, गंगाबाई यादव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अप्रैल 02, 2022
छिबर्रा स्कूल मे अंगना म शिक्षा मेले का किया गया आयोजन पिथौरा
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
