शिक्षक छबिराम पटेल इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड से हुए सम्मानित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ /अंतर्राष्टीय संस्था यूनेस्को एवं मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से संबद्ध संगठन ऑपरेट फार्मेसी फेडरेशन के द्वारा 2 अप्रैल शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न क्षेत्र के विद्वान एवं हस्तियां उपस्थित रहे। इस कान्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.अनिल खारिया चेयरमैन मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेज व लेब्रो टेरीज इंदौर रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राजेश शर्मा हेड स्कूल ऑफ फार्मेसी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर,अशोक बड़जात्या मैनेजिंग डायरेक्टर हिंदुस्तान ग्रुप एवं हिंदुस्तान फ़ारफेट लिमिटेड, डॉ.एंथोनी कृश्टो प्रिंसिपल साइंटिस्ट ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल मुंबई तथा विक्रम चौधरी डायरेक्टर आपरेन्ट साइस्टिफिक प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम में देश के जाने-माने कई विद्वान एवं हस्तियां उपस्थित रहे। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ प्रधानपाठक डॉ. छबिराम पटेल भी उपस्थित रहे। इन्हें शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों उनके द्वारा किये उल्लेखनीय कार्य के लिए इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे छत्तीसगढ़ प्रदेश का मान बढ़ा है। ज्ञात हो कि प्रधानपाठक डॉ पटेल शिक्षा,समाज एवं साहित्य के क्षेत्र में सुदीर्घ 35 वर्ष सेवा साधना करने के फलस्वरूप इन्हें राज्यपाल पुरस्कार सहित अब तक 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीय पुरस्कार एवं सम्मान भी मिल चुके हैं। इनके द्वारा लिखी गई 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रधानपाठक डॉ. छबिराम पटेल को यह अंतर्राष्टीय पुरस्कार एवं सम्मान मिलने पर महासमुंद जिले सहित प्रदेश के कई शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी,साहित्यकारों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें प्रमुख रुप से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव,महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी एस.चंद्रसेन,जिला मिशन समन्वयक अशोक शर्मा, सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा,महासमुंद डाईट प्राचार्य मीना पाणिग्राही,व्याख्यता प्रकाश प्रधान,संतोष साहू,पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग, उपाध्यक्ष मुकेश यादव,पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,बीइओ के के ठाकुर,एबीईओ एल डी चौधरी, ओमप्रकाश देवांगन, बीआरसीसी अतुल प्रधान, साक्षरता विभाग के ब्लॉक परियोजना अधिकारी एफ ए नंद,प्राचार्य एआर बरिहा,अनूप दीक्षित,व्याख्याता केडी नाग,महेंद्र चौधरी,सुधीर प्रधान,द्वारिका पटेल,साहित्यकार प्रवीण प्रवाह, शिवा महंती,बंटी छत्तीसगढ़िया, शिवशंकर पटनायक,संतोष गुप्ता,वरिष्ठ नागरिक अनंतसिंह वर्मा, अघरिया समाज के केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल,मनोहर पटेल, नरेश्वर सैलानी,कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित,सर्व आदिवासी संघ के प्रदेश सचिव गोलू रावल,परमजीत माटा, बलराज नायडू,आकाश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल,युवा वैज्ञानिक गौरव चन्द्राकर,आनंद अग्रवाल,लोचन चौहान,मनराखन ठाकुर,पीताम्बर डड़सेना,शिक्षक मोहितराम पटेल,अंतर्यामी प्रधान,डिगमलाल साहू,नरेंद्र पटेल,विजय अनंत, लेखराम साहू,संतोष साहू,अनिल पटनायक,सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर पटेल,सरपंच सुशील प्रधान,तेजराम पटेल,प्रेम शंकर प्रधान,घनश्याम महंती,पंचायत सचिव संघ के पुनीत सिन्हा हैं।


.jpeg)