बसना संस्कार न्यूज़ /स्थानीय बसना,जगदीशपुर क्षेत्र के ईसाई समाज द्वारा प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस को भक्तिमय रूप से मनाया गया। बेतेल मेनोनाईट चर्च जगदीशपुर के कोषाध्यक्ष अनुपम कलेत ने बताया कि पिछले खजूर रविवार से शाम को विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं,जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में पास्टर इम्मानुएल पाईक उपस्थित रहे। आज शुभ शुक्रवार पर दोपहर की प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें विश्वासी उपवास सहित शामिल होकर प्रभु के अंतिम वचनों पर ध्यान करते हैं। इस सभा में सैकडों लोग शामिल हुए।
चर्च आफ क्राईस्ट के लोरीश गुरूजी ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने तत्कलीन समुदाय के अंधविश्वासों,रूढियों के विरोध में आवाज उठाई थी,जिसके कारण यहूदी महासभा ने उन्हें राजनीति की सहायता से क्रूस पर लटकाने की सजा मांगी और राजाज्ञा के तहत निर्दोष होकर भी चुपचाप सजा सह लिये थे। मसीही जीवन सहनशीलता को प्रोत्साहित करता है। दया,करूणा,क्षमा और अहिंसा के मानवीय गुणों को अपनाने का प्रतीक है शुभ शुक्रवार।
शुभ शुक्रवार के बाद आनेवाले रविवार को पुनरूत्थान दिवस मनाया जाएगा।


.jpeg)