नीलांचल एवं पेटल्स हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क दो दिवसीय बच्चों की जांच चिकित्सा शिविर,17 अप्रेल को टाउन हाल पिथौरा में आयोजित किया जाएगा - sanskar.live

Hot




अप्रैल 13, 2022

नीलांचल एवं पेटल्स हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क दो दिवसीय बच्चों की जांच चिकित्सा शिविर,17 अप्रेल को टाउन हाल पिथौरा में आयोजित किया जाएगा



पिथौरा संस्कार न्यूज़/ नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते हुए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री संपत अग्रवाल एवं पेटल्स हॉस्पिटल रायपुर के तत्वधान में शुन्य से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क दो दिवसीय बच्चों की जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में बच्चों के हेमाटो ऑन्कोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट द्वारा एनीमिया, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, न्यूरोब्लास्टोमा, गुर्दे की ट्यूमर, मांसपेशियों में ट्यूमर, थैलेसीमिया इत्यादि रोगों का इलाज किया जाएगा।

निशुल्क बच्चों के जांच चिकित्सा शिविर में डॉ. पूजा धुप्पड़ (एम.डी., डी.एन.बी), डॉ. अरुण कुमार (डी.सी.एच.), डॉ. कुलदीपक वर्मा (एम.बी.बी.एस., डी.सी.एच.),डॉ. रिमझिम श्रीवास्तव (पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएन्टेरोलाजिस्ट बच्चों के पेट एवं लिवर विशेषज्ञ), डॉ गौरव खारया(सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिक हेमे. ओन्को एंड इम्मयू, अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली) विशेषज्ञ उपस्थित रहकर अपनी सेवा देंगे।

इस जन सेवा कार्य के लिए नीलांचल सेवा समिति की तरफ से नीलांचल सहायता केंद्र संपर्क सूत्र जारी किया गया है:-

(1)शीत गुप्ता-9893323348, (2)जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा-9685701009 / 9342257225

(3)अश्वनी प्रधान-9478666787


बसना:

(1)कामेश बंजारा-7999740671

(2)विकास वाधवा-9993146769

(3)आकाश सिन्हा-8319947867


पिथौरा:

(1) विक्की सलूजा-9993861161

(2) जतिन ठक्कर-7415526582

(3) कोमल मोहंती-7000080794

(4) लक्ष्मी द्वीप-9165728874


अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रथम दिवस दिनांक 16 अप्रैल 2022 मंगल भवन बसना, द्वितीय दिवस दिनांक 17 अप्रैल 2022 टाउन हॉल पिथौरा में आयोजित किया जाएगा।

निशुल्क दो दिवसीय बच्चों की जांच चिकित्सा शिविर सेवा उपरोक्त जगहों में सुबह प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।

इस निशुल्क बच्चों की जांच चिकित्सा शिविर सेवा का लाभ प्रत्येक व्यक्ति ले सकता है परंतु नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों को पंजीयन में प्राथमिकता रहेगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer