बागबाहरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महासमुंद जिले में खुलने वाले नई प्रीमियम शराब दुकानों पर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि युवा मोर्चा द्वारा नई शराब दुकान खोलने का पुरजोर विरोध किया जाएगा । पिछले विधानसभा चुनाव के समय गंगाजल को हाथ में लेकर छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों से किए गए शराबबंदी के वादे के विपरीत कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार शराब को कमाई का जरिया बनाने में लगी है । कोरोना काल में भी जब संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाऊन चल रहा था तब भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का शराब मोह खत्म नहीं हुआ था । और शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी शुरू करवाने का अनैतिक कार्य छत्तीसगढ़ प्रदेश मे प्रारंभ करवाया था ।*
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शांत छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ बना दिया है । जिसका मुख्य कारण शराब बनते जा रहा है । ठीक इसी प्रकार महासमुंद जिले मे भी लगातार बढते अपराध का मुख्य कारण केवल शराब है । जिसके कारण प्रत्येक दिन महासमुंद जिले मे अनेक प्रकार के जैसे - हत्या , मारपीट , चोरी , रोड एक्सीडेंट के घटनाएं घटित हो रहा है तथा भारी जानमाल का नुकसान हो रहा है । शराब के कारण ही महिलाएं बहुत पीडित है । भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज ने कहा कि बावजूद इसके अगर महासमुंद जिले मे कहीं भी नयी शराब दुकान खुलती है तो इसका पूरा श्रेय स्थानीय विधायक को दिया जायेगा । तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्थानीय विधायकों तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ महिलाओं और युवाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा ।
------------------------------------------------------
.jpeg)