छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डिजिटल सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील -अजय नंद महासमुंद
अजय नंद डिजिटल सदस्य अभियान प्रभारी
गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट
संस्कार न्यूज़ पिथौरा/ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महासमुंद जिले में व विधानसभा महासमुंद में डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुवात किया जा चुका है। डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी अजय नंद ने कांग्रेस के सभी साथियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल सदस्यता समय की अति आवश्यक व मांग है। पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के दूरगामी सोच के कारण आज भारत देश टेकनालाजी में विकसित है। भारत में कंप्यूटर की क्रांति लाने में सिर्फ राजीव गांधी का योगदान है। राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी की तकनीकि का अनुसरण कर झूठ बोल कर व दुष्प्रचार कर केन्द्र में दो मर्तबा सरकार बनाने में सफलता पाया है। छतीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसानो ,मजदूरों, युवाओं, समुह की महिलाओं सहित सम्पूर्ण प्रदेश की जनता के लिए जन कल्याण कारी योजना चला रही है। उन सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लक्षय को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक डिजिटल सदस्य बनाने युवाओं व कांग्रेस के पदाधिकारीयों से अपील किया है