विधानसभा चुनाव में मुस्तैदी के साथ जूझकर 2023 में फिर से बनानी है भाजपा सरकार -प्रेम शंकर पटेल पिथौरा
आजीवन सहयोग निधि को लेकर संपन्न हुई भाजपा पिथौरा ग्रामीण मण्डल की बैठक
बैठक में ही कार्यकर्ताओं के द्वारा 101000 धनराशि एकत्र किया
गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी पिथौरा भाजपा ग्रामीण मण्डल में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण प्रारंभ करने के लिए ग्राम कौहाकूड़ा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया साथ ही बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं के द्वारा 101000 धनराशि एकत्र किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आजीवन सहयोग निधि अभियान मंडल प्रभारी प्रेम शंकर पटेल, सह प्रभारी राधेश्याम अग्रवाल, सेतराम पटेल, सादराम पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू मुख्य रूप से उपस्थिति थे समर्पण अभियान के मंडल प्रभारी प्रेम शंकर पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने आजीवन सहयोग निधि में विस्तार करते हुए जिला से लेकर मंडल बूथ समिति पर सभी को जवाबदारी दी है। उन्होंने 20 फरवरी तक आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। पटेल ने कहा कि वर्तमान में चुनौती बड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम सबको मुस्तैदी के साथ जूझना है और 2023 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। इसलिए सक्रिय होकर काम करना है। इस योजना के माध्यम से बूथों तक जाकर कार्यकर्ता व अन्य सहयोगियों से स्वेच्छा से धनराशि प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कार्यकर्ता स्वयं में सक्षम हैं कि वे पार्टी को अंशदान से ही बड़ी राशि एकत्र कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के संचालन एवं रख रखाव एवं पार्टी खर्च के लिए इस निधि की योजना प्रारंभ की गई थी। इस आजीवन सहयोग निधि संग्रह कर कार्य योजना अनुसार खर्च किया जाता है।
वहीं बैठक में उपस्थित डॉक्टर किशोर सिन्हा वरिष्ठ भाजपा ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है, जो न कभी थकता है न ही रुकता है, बल्कि सतत जनहित में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करता है।उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा, और कहा कि बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है, जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रेम शंकर पटेल, राधेश्याम अग्रवाल, सादराम पटेल, प्यारी लाल नायक, सेत राम पटेल ,डॉक्टर किशोर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू, महामंत्री प्रेम नारायण साहू, मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर, ब्रह्मा पटेल ,श्रीमती सुशील कांति पटेलज़ छन्नूलाल साहू ,मनोहर साहू ,चौपलाल पटेल ,सुरेश सिन्हा, गुलाम नायक, मान श्रवण डडसेना ,प्यारेलाल खड़िया, कोमल लहरे, शंकर पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।