पार्टी का आदेश सर्वोपरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद संगठन तय करेगा : रामदुलारी - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

फ़रवरी 22, 2025

पार्टी का आदेश सर्वोपरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद संगठन तय करेगा : रामदुलारी

पार्टी का आदेश सर्वोपरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद संगठन तय करेगा : रामदुलारी

 रामदुलारी सिन्हा का बड़ा बयान: बीजेपी की समर्पित कार्यकर्ता हूं, संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे निभाऊंगी


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई रामदुलारी सिन्हा ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं, और हमेशा पार्टी के आदेश को सर्वोपरि मानेंगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कौन बैठेगा, यह संगठन का विषय है और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उसका सम्मान करेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा गया था, इसलिए पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने के बावजूद उन्होंने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में जिला पंचायत सदस्य का एक पद समर्पित किया है।

मालूम हो कि कांग्रेस शासन में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुई उषा पटेल को श्रीमती सिन्हा ने 5,576 वोटों से हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाली है। इस शानदार जीत के बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, मैंने पार्टी के लिए एक सीट जीती है, अब संगठन को तय करना है कि मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी। उनका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। उनके पति सीताराम सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन के लिए कार्य कर चुके हैं। उनके देवर विनोद सिन्हा भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इस चुनाव में उनका परिवार कई महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रहा, उनकी बहू प्रियंका सिन्हा सरकड़ा की सरपंच निर्वाचित हुई हैं।

पिथौरा जनपद की पूर्व अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा कलार समाज के महिला मंच की पूर्व प्रांताध्यक्ष रही हैं, जबकि उनकी देवरानी वर्तमान में इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। उनके पति समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं, और देवर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रामदुलारी सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद बहुत महत्वपूर्ण है और इस जिम्मेदारी को कौन निभाएगा, यह पार्टी का निर्णय होगा। जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगी।



via Blogger https://ift.tt/ZtRuVXH
February 22, 2025 at 07:01PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer