राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर के लिए महासमुंद के 13 खिलाड़ियों का चयन - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

दिसंबर 18, 2024

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर के लिए महासमुंद के 13 खिलाड़ियों का चयन

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर के लिए महासमुंद के 13 खिलाड़ियों का चयन

 खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के 5 खिलाड़ियों का चयन स्टेट रायपुर के लिए


राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ी होंगे शामिल।*


बाल आश्रम बिहाझर में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न



महासमुंद  ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/ जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता दिनांक 17 दिसंबर को बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में आयोजित किया गया। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 11 खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट्स में बालक एवं बालिका खिलाड़ी जिसमें कम्पाउन्ड राउंड में जयंत ठाकुर, रिकर्व राउंड में उमेश बारिहा, दिगम्बर बिरहा, इंडियन राउंड बालक वर्ग में योगेश नाग, सक्षम मरावी, टुकेश कमार, मनीष सिदार, राहुल धीवर, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में लिलिमा नाग, कुमुदिनी दीवान, वेनिका साहू सभी तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में शामिल हुए। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन एवं खेल कौशल को दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के चयनित खिलाड़ियों में रिकर्व राउंड  बालक वर्ग में उमेश बरीहा, दिगंबर नेताम, कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में जयंत ठाकुर, कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में पदमा साहू, नवलीन कौर, इंडियन राउंड बालक वर्ग में अमर सबर, लक्ष्मण चंद्राकर, योगेश नाग, ओम प्रकाश, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में जया पहाटिया, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति एवं वेनिका साहू शामिल हैं। खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने एवं अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा हॉस्टल अधीक्षक डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, डॉ. सुनील कुमार भोई, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ ऋषि कपूर, हिरेंद्र देवांगन, पिरित साहू, संजय पटेल, रिंकल बग्गा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




via Blogger https://ift.tt/EDvHewW
December 18, 2024 at 02:48PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer