पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पर्यावरण बचाओ' का संदेश देने 10 हजार किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य लेकर निकला उत्तरप्रदेश का युवक महासमुंद जिले के पिथौरा पहुंचे। जहां स्थानीय पत्रकार नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता लाया गया ,143 दिनों में तीन राज्यों में 900 गांव 48 जिलों में पदयात्रा के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक कर चुका है। इनका लक्ष्य 21 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य है। कोरोना काल में हुई जनहानि ने इस युवक के मन में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों में जागृति लाने का विचार लाया। इसके लिए वह 4 दिसंबर 2022 को पीठ में एक पिट्टू बैग, हाथ में 'पर्यावरण बचाओ' लिखी तख्ती व तिरंगा झंडा लेकर अयोध्या से पदयात्रा पर निकल पड़े। अपनी इस यात्रा का नाम दिया है वंदे भारत पदयात्रा। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला आशुतोष पांडे एक शैक्षणिक संस्थान में प्रतिमाह 90 हजार सैलरी पर काम करता था। पर्यावरण बचाने की मुहिम को लेकर वह पदयात्रा की ठानी। इस यात्रा के दौरान 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। आशुतोष पांडे का कहना है आज के युवा सोशल मीडिया इंस्टग्राम, रील बनाने में रुचि ले रहा है। पर्यावरण सुरक्षा से युवाओं को जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए पाठ्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा संबंधी चैप्टर को अनिवार्य किया जाए। आज हम पर्यावरण की सुरक्षा नहीं करते हैं भविष्य में प्रदूषण और जल संकट की भयावह स्थिति से जूझना पड़ेगा।
अप्रैल 23, 2023
Home
पिथौरा#
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने 10 हजार किमी की पदयात्रा पर निकले- उत्तर प्रदेश के आशुतोष पांडे पहुंचे पिथौरा नगर
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने 10 हजार किमी की पदयात्रा पर निकले- उत्तर प्रदेश के आशुतोष पांडे पहुंचे पिथौरा नगर
Tags
# पिथौरा#

About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad

.jpeg)