एसडीएम उमेश साहू ने किया आवासीय विद्यालय कोमाखान का औचक निरीक्षण - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

मार्च 04, 2025

एसडीएम उमेश साहू ने किया आवासीय विद्यालय कोमाखान का औचक निरीक्षण

 बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू द्वारा प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या आवासीय विद्यालय कोमाखान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा आवासीय विद्यालय में रहकर विद्या ग्रहण करने वाली बालिकाओं के बाल संसद की जानकारी ली गई तथा बाल संसद के सदस्यों सहित अन्य बालिकाओं से विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण पश्चात स्वयं उनके द्वारा विद्यालय की बालिकाओं के साथ मध्याह्न भोजन किया गया। उनके द्वारा मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाली रसोईयों को गुणवत्ता बरकरार रखने निर्देशित किया गया। बालिकाओं के मन में अनुविभागीय अधिकारी को अपने बीच पाकर प्रसन्नता एवं ख़ुशी थी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा द्वारा बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया गया, जिस पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा उनको धन्यवाद प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरीशकांत ध्रुव तहसीलदार कोमाखान मौजूद थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer