राम दर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

दिसंबर 02, 2024

राम दर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

राम दर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

बच्चों के द्वारा कई तरह के  नवाचारित मॉडल प्रदर्शित किए गए



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राम दर्शन पब्लिक स्कूल जंधोरा पिथौरा में  विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितश्रीमती कविता अग्रवाल,रामदर्शन पब्लिक स्कूल अध्यक्ष,गौरव चंद्राकर युवा वैज्ञानिक संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालक, दिनेश देवांगन व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा, श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा, संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप जलाकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा कई तरह के मॉडल प्रस्तुत किए गए।



 जिसमें सेंसर आधारित सिक्योरिटी सिस्टम, हाईटेक फायर अलार्म सिस्टम, वाटर प्यूरीफायर, ग्रीन सिटी मैथमेटिक्स  के मॉडल को काफी पसंद किया गया। वहीं मेले में बच्चों के द्वारा कई तरह के विभिन्न विषयों पर नवाचारित मॉडल लगाए गए थे। इस अवसर पर अतिथि गौरव चंद्राकर ने कहा कि बच्चों के द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी में भविष्य के वैज्ञानिक दिखे। जिस तरह से सेंसर का उपयोग सहित बच्चे एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए हैं उनमें विज्ञान के प्रति रुचि दिखती है। बच्चे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस आयोजन का सफल बनाने के लिए सेक्रेटरी शुभ अग्रवाल,प्राचार्य जोगिंदर मेहेर,विज्ञान शिक्षक रमाकांत ध्रुवंशी , प्रीति नर्मदा एवं स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा



विज्ञान मेला प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

प्रथम विक्रम साहू , डिगेंद्र स्मोक अब्सोर्बर,द्वितीय  अर्नव नामदेव सोलर कार,तृतीय देवाशीष सिन्हा, हर्ष पटेल फायर फाइटर रोबोट (कल्कि-एफएफ),चतुर्थ प्रीति पटेल एसिड रेन,पंचम  शिवानी साहू दांतों की व्यवस्था,षष्टम दर्शन कु. साहू प्रकाश संश्लेषण,सप्तम  वंदना पडा जाइलम और फ्लोएम का कार्य,अष्टम  हर्ष सिन्हा कोण के प्रकार,नवम  मीठी अग्रवाल बीज से पौधों का प्रजननदशम अनय साहू वायु प्रदूषण रहे।









via Blogger https://ift.tt/7Uyh6R3
December 02, 2024 at 05:12PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer