दीपक बैज ने किया बास्केटबॉल मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

नवंबर 26, 2024

दीपक बैज ने किया बास्केटबॉल मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ

  नपाध्यक्ष राशि के ढाई वर्ष के कार्य की सराहना की

खेल प्रेमियों को खेल कोर्ट के सौगात की दी बधाई



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सोमवार को शहर के तुमगांव ओव्हरब्रिज के नीचे नयापारा के हिस्से में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विष्णु प्रसाद दुबे के नाम से पालिका द्वारा निर्मित मिनी बास्केट बॉल खेल कोर्ट का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक बैज ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए शहर के खेलप्रेमियों को बड़ी सौगात दी। शुभारंभ कार्यक्रम के लिए दोपहर 1 बजे उनका नगर आगमन हुआ। अम्बेडकर चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में उनका आतिशी स्वागत किया। बाद श्री बैज नेताओं के साथ ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद मंचीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री बैज ने कहा कि महासमुंद नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद कई विकास कार्य किए है। इसका ताजा उदाहरण है खेल प्रेमियों की मांग पर निर्मित यह बास्केटबॉल मिनी खेल कोर्ट  है। यह खेल कोर्ट से शहर के खेल प्रेमियों के लिए किसी मैदान से कम नहीं है जहां वे नियमित रूप से प्रेक्टिस कर पाएंगे और अपनी खेल प्रतिभा को और निखार पाएंगे। उन्होंने महज ढाई साल के कार्यकाल में पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए श्रीमती महिलांग की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम शहर के खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए भी खेल कोर्ट का निर्माण ब्रिज के नीचे स्थित शेष खाली पड़े स्थानों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास की गति को बनाए रखने का प्रयास किया है यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। श्रीमती महिलांग ने शुभारंभ कार्यक्रम में श्री बैज के आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमरजीत चांवला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया और ढाई वर्ष में शहर में हुए विकास कार्यों के लिए नपाध्यक्ष की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग,लक्ष्मण पटेल, केशव चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, सरला गोलू मदनकार, बबलू हरपाल, नीरज परोहा,लता चंद्राकर,रिंकू चंद्राकर, अमन चंद्राकर, डमरूधर मांझी, खेमराज ध्रुव, अरुण चंद्राकर,अरिश अनवर, सगनजोत सिंघ,सोहेल खान, जावेद चौहान, युवराज साहू, सोनम रामटेके, लक्ष्मी सोनी, अन्नू चंद्राकर पालिका के कांग्रेस पार्षद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer