बागबाहरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बताए मॉडल के उपयोग। - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

सितंबर 24, 2024

बागबाहरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बताए मॉडल के उपयोग।

बागबाहरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बताए मॉडल के उपयोग।

 चयनित छात्र अपने प्रोजेक्ट और मॉडल का प्रदर्शन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी के बहरा में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी  के के वर्मा ने किया।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राचार्य भोपाल बंजारा, विजय घाड़गे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता मन्नाडे रहे।  बी इ ओ के के वर्मा ने ब्लॉक के छात्रों और शिक्षकों में विज्ञान के प्रति बढ़ती अभिरुचि को आने वाले। समय में समाज के लिए सही बताते हुए छात्रों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नवाचारी प्रोजेक्ट बनाने का आह्वान किया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमता मन्नाडे  ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों को प्रयोग आधारित शिक्षा पर फोकस करता है, अतः प्रत्येक छात्र शिक्षक अपने अध्यापन विषय में वैज्ञानिक अभिरुचि के साथ अध्यापन करना जरूरी है। 

इस प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर सुबोध तिवारी ने परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि,इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र अपने प्रोजेक्ट और मॉडल का प्रदर्शन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। इस प्रदर्शनी में खाद्य, स्वास्थ्य, एवं स्वच्छता के अंतर्गत  गांजर स्कूल की डिम्पल चंद्राकर का प्रदूषण रहित यंत्र,

ऐश्वर्या ठाकुर मिडल स्कूल कसेकेरा, ओम साहू मिडिल स्कूल गंजार 

संचार और परिवहन के अन्तर्गत सिद्धि चंद्राकर  गंजार स्कूल से, मनीषा दीवान मोंगरापाली स्कूल का स्मार्ट स्टिक, मोहंदी हाई स्कूल के भोजराज चक्रधारी का दिव्यांगों के लिए बनाया वॉकिंग स्टैंड, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत हर्षित साहू मिडिल स्कूल खोपली, उन्नति जैन, सेजेश कोमाखान, दिलेश हाई स्कूल सुखरीदबरी का प्रोजेक्ट, अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत तुकेश मिडिल स्कूल खेमड़ा का स्मोक मोटर, गंजार हाई स्कूल की यामिनी साहू का स्मार्ट डस्टबिन, नरा स्कूल के भूपेंद्र का एसी  मोटर जेनरेटर, संसाधन प्रबंधन के तहत प्रिया सेन खल्लरी का  स्मार्ट nal, पोखराज पटेल नरा का स्मार्ट टाइल्स, और रोशनी साहू गांजर का रैन प्रोटेक्टर मॉडल तथा मेनका दीवान सुखरीदाबरी का आपदा प्रबंधन का मॉडल जिला स्तर पर प्रदर्शनी प्रतियोगिता हेतु निर्णायकों द्वारा चयनित हुए हैं। विज्ञान नाटिका में जल संकट पर गांजर स्कूल पुष्पांजलि और साथियों का नाटक प्रथम स्थान पर , प्रश्र मंच प्रतियोगिता में हाई स्कूल नावाडीह खुर्द की महेश और दिलेश्वरी, तथा मिडिल स्कूल मोहगांव के डोमिन साहू  एवं गरिमा दीवान का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। टी एल एम प्रतियोगिता में जितेंद्र दीवान, मिडिल स्कूल गाबौद के शिक्षक का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निर्णायक के रूप में विकासखंड के अनुभवी प्राचार्य भोपाल बंजारा, विजय घाडगे, अंकित चंद्राकर, तारिणी दीवान ने योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य अंकित चंद्राकर ने किया। इस कार्यक्रम में मनोज साहू, नीलिमा भोई, अजय चंद्राकर,  संकुल समन्वयक भूपेश्वरी साहू, विद्या चंद्राकर, देवलाल सिन्हा, रामाधीन यादव, विभिन संस्थाओं के गाइड शिक्षक, उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज तिवारी ने किया ।


via Blogger https://ift.tt/H69Ecma
September 24, 2024 at 11:44PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer