राष्ट्र निर्माण में लगे हुए आचार्य आचार्यों को शुभकामनाएं दी
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में झलप संकुल केन्द्र "अ" के ग्राम भारती आवर्ती प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती ऊं व मां भारती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि डिगम लाल साहू प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नर्रा ( पूर्व प्रधानाचार्य सशिमं झलप) अध्यक्षता हेमलाल पटेल संयोजक विशेष अतिथि लाला राम नाग, पूर्व प्रधानाचार्य टीकाराम पटेल समिति सदस्य मंशाराम पटेल उपस्थित थे। हेमलाल पटेल ने सभी आचार्य आचार्यों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय विकास में सतत् मेहनत करने हेतु प्रेरित किए। मुख्य अतिथि डिगम साहू ने विद्यभारती ग्राम भारती के लक्ष्य को बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा कार्यो की जानकारी दी। विद्यालय के साथ साथ छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने हेतु आचार्य आचार्यों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में लगे हुए आचार्य आचार्यों को शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण में प्रथम कलांश प्रधानाचार्य नरेंद्र साहू ने अभिभावक संपर्क क्यों और कैसे? द्वितीय कलांश प्राचार्य दिलचंद पटेल ने सामाजिक विज्ञान तृतीय कलांश डिगम साहू ने संस्कृत संभाषण चतुर्थ कलांश शारीरिक मोहन भोई आचार्य द्वारा लिया गया।झलप संकुल "अ" के 11 विद्यालय से 53 आचार्य आचार्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य झगरूराम बरिहा तेजू राम यादव श्याम सुंदर, रामाधार सोनी मधुमंगल प्रधान दूबराज दास संजय वर्मा किशोर कुमार कैवर्त श्रीमती भारती सेन, श्रीमती संतोषी पण्डा खुशमती पटेल कुन्ती मारकर्ण्डे कविता पटेल विनस नामदेव धोबनी पालेश्वर उमा महाजन परमेश्वरी श्रीमती कुसुमलता पटेल आचार्य आचार्या उपस्थित थे। कार्यक्रम का संकुल प्रमुख हेमंत कुमार पण्डा आभार व्यक्त प्रधानाचार्य तेजू राम यादव ने किया।
via Blogger https://ift.tt/QHtyqEJ
December 15, 2024 at 04:13PM